105+ Chai Lover Shayari | चाय पर दिल छू लेने वाली 2 लाइन शायरी

Updated On:
Chai Lover Shayari

चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एहसास है। कभी थकान में राहत बनती है, तो कभी अकेलेपन में साथी। बारिश की बूंदों के साथ हो या सर्द सुबह की शुरुआत में चाय हर पल को खास बना देती है।

जिनकी सुबह चाय से शुरू होती है और शाम उसी पर खत्म, वही असली Chai Lovers होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके लिए “एक कप चाय” पूरे दिन की मुस्कान बन जाती है।

तो यह कलेक्शन आपके दिल के बेहद करीब होगा। यहाँ आपको मिलेगी Chai Lover Shayari की ऐसी दुनिया, जहाँ हर शेर में चाय की खुशबू, दोस्ती की गर्माहट और ज़िंदगी का सुकून है।

☕ Chai Lover Shayari

जिंदगी वही जीते हैं
जो गर्मी में भी चाय पीते हैं।

जीभ जलने पर चाय नहीं छोड़ी
तो दिल जलने पर इश्क क्या खाक छोड़ेंगे।

सर्दी के मौसम में दिल चाहता है
चाय की प्याली हो और कभी ना खाली हो।

हर लमहे को पुर सुकून कर देती है
ये चाय दिसंबर को भी जून कर देती है।

तोड़ दी कलम फाड़ दी डायरी
जब कोई चाय ही नहीं पिलाता
तो किसको सुनाऊ शायरी।

चाय में शक्कर ना हो तो पीने में क्या मजा
और जीवन में दोस्त ही ना हो तो जीने में क्या मजा।

☕ चाय पर शायरी 2 लाइन

लोग हैं कि हुस्न पर मरते हैं
लेकिन हम हैं जो चाय पर मरते हैं।

दो गज की दूरी अब सही नहीं जाती
क्या करें अब अकेले चाय पी नहीं जाती।

चाय फीकी पीती है वह लड़की
शायद मेरी शायरी को वह शक्कर समझती है।

See also  ❤️ 160+ सच्चा प्यार करने वाली शायरी | True Love Love Shayari

मोहब्बत शिद्दत वाली और
चाय अदरक वाली
बहुत पसंद है मुझे।

चलो एक नई शुरुआत करें
रूठना मनाना छोड़ चाय पर बात करें।

जिंदगी हम तुम्हारे कर्जदार हैं
लेकिन चाय पीने के हम वफादार हैं।

🌆 शाम की चाय पर शायरी

मुझे नए दोस्त बनाने नहीं आते
पर मैं दोस्ती दिल से निभा लेता हूं
बातें बनानी नहीं आती मुझे
पर मैं चाय बहुत अच्छी बना लेता हूं।

चलो इस बेफिक्र दुनिया को
खुलकर जी लेते हैं
सब काम छोड़ो पहले एक कप चाय पी लेते हैं।

हम जिंदगी तो जिंदादिली से जीते हैं
मजा तो तब आता है
जब चाय दोस्तों संग पीते हैं।

चाय के चुस्की के साथ कुछ गम भी पीता हूं
मिठास काम है जिंदगी में
मगर जिंदादिली से जीता हूं।

चाय की चुस्कियां में यादों को डुबाया करो
यह दुनिया की बातों को
खामखा दिल से ना लगाया करो।

चाय पीकर हम कभी कुल्लड़ नहीं तोड़ पाए
खैर दिल तोड़ने के आरोप है मुझ पर
पर बहुत दूर की बात है।

महफिल में रंग बिखेर जाती है
वह चाय ही है जनाब
जो लोगों को एक साथ बैठाती है।

❤️ चाय पर शायरी 2 लाइन Love

जिंदगी का सबसे हसीन पल जिगर आया हूं
उसकी हाथों का चाय पी कर आया हूं।

चलो उस शहर चलते हैं
जहां चाय के दीवाने हर गली नुक्कड़ में मिलते हैं।

चाय का नाम सुनते ही मुस्कुराने लगते हो
तुम भी मेरी तरह चाय के दीवाने लगते हो।

लहजा जरा ठंडा रखें जनाब
गर्म तो हमें सिर्फ चाय पसंद है।

See also  200+ Romantic Love Shayari for Boyfriend with Deep Emotions ❤️

सुनो हकीकत बहुत पुरानी है
चाय आज भी दिलों की राजधानी है।

😎 चाय पर शायरी 2 लाइन Attitude

हमसे नफरत कुछ यूं निभाई गई
हमारे सामने चाय बनाकर गैरों को पिलाई गई।

यूं तो बहुत सख्त है मेरा दिल
पर कमबख्त इस चाय पर पिघल जाता है।

जैसे-जैसे इन सर्दियों में कोहरा हुआ
चाय के साथ हमारा रिश्ता और गहरा हुआ।

सुबह की पसंद शाम की तलब है
जनाब ये चाय है इसकी बात ही अलग है।

कड़क ठंड में कड़क चाय का मजा
शराबी क्या जान चाय का नशा।

🤝 चाय पर शायरी 2 लाइन दोस्ती

तलब यह चाय का इश्क से भी लजीज है
मोहब्बत भी फीकी पड़ जाए चाय एक ऐसी चीज है।

किसको बोलू हेलो किसको बोलू हाय
हर टेंशन का एक ही हाल अदरक वाली चाय।

तुम चाय जैसी मोहब्बत तो करो
हम बिस्कुट की तरह ना डूब गए तो कहना।

चाय बस चाय है शराब थोड़ी है
उड़ने दो अफवाहों को
सेहत के लिए ये खराब थोड़ी है।

मोहब्बत में मजबूरी
चाय से दूरी हमसे बर्दाश्त नहीं होती।

☕ Chai Lover Shayari in Hindi

ट्रेन में मिलने वाली चाय को
लोग चाहे कितनी बुराइयां कर ले
लेकिन सफर करते वक्त पियेंगे चुस्कियां ले लेकर।

मजबूत रिश्ते और कड़क चाय
धीरे-धीरे बनते हैं।

चाय की चुस्की और मौसम सुहाना,
बस यही तो है जीने का बहाना।

सुबह-सुबह की चाय में जो मिठास मिलती है,
वो सारी थकान को बड़ी आसानी से सिलती है।

कुछ रिश्ते चाय जैसे होते हैं,
धीरे-धीरे घुलते हैं और दिल को सुकून देते हैं।

See also  125+ विश्वास पर धोखा शायरी - Dhoka Shayari in Hindi

चाय की खुशबू और तेरी मुस्कान,
दोनों कर देते हैं दिल का इम्तिहान।

चाय का स्वाद और तेरा साथ,
दोनों ही दिल को करते हैं राहत का एहसास।

नशा चाय का हो या कामयाबी का
हम तो दोनों के आदी हैं।

लोग शराब में सुकून ढूँढते हैं,
हम तो चाय में अपना जूनून ढूँढते हैं।

बॉस की डांट और बीवी की गाली,
सब ठंडी कर देती है गरमा-गरम चाय की प्याली।

📝 निष्कर्ष

हमें यकीन है कि यह Chai Lover Shayari का शानदार संग्रह आपके दिल को छू गया होगा। यहाँ मौजूद हर शायरी चाय प्रेमियों की भावनाओं को बखूबी बयां करती है कभी मुस्कान बनकर, कभी सुकून बनकर।

अगर आपको ये शायरी पसंद आई हों, तो इन्हें अपने दोस्तों, सोशल मीडिया और अपने Chai Lover ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें क्योंकि चाय अकेले पी जाए तो भी अच्छी लगती है, लेकिन अपनों के साथ बाँटी जाए तो यादगार बन जाती है।

Download Image

1 thought on “105+ Chai Lover Shayari | चाय पर दिल छू लेने वाली 2 लाइन शायरी”

Comments are closed.