175+ Best Yaad Shayari in Hindi | यादों में डुबो देने वाली दिल छू लेने वाली शायरी

Updated On:
Yaad Shayari

यादें… कभी होंठों पर मुस्कान बनकर उतरती हैं, तो कभी आँखों में नमी बनकर ठहर जाती हैं। कुछ यादें सुकून देती हैं, कुछ दिल को चुपचाप तोड़ जाती हैं।

जब कोई अपना दूर होता है, या बीते लम्हे बार-बार सामने आ जाते हैं, तब दिल अपने जज़्बात शब्दों में ढालना चाहता है। ऐसे ही पलों में Yaad Shayari in Hindi हमारे एहसासों की आवाज़ बन जाती है।

इस पोस्ट में हम आपके लिए यादों से जुड़ी ऐसी शायरियाँ लेकर आए हैं, जो अधूरी मोहब्बत, बीते लम्हों, अपनों की कमी और दिल की तन्हाई को बखूबी बयान करती हैं।

💭 Yaad Shayari in Hindi

तेरी हँसी याद आती है तो रो देता हूँ,
तेरी बेवफ़ाई याद आती है तो जल जाता हूँ।

नफ़रत नहीं कर पाया तुझसे,
पर तेरी यादों ने मुझे जला दिया।

कसम से तेरी यादें अब नशा बन चुकी हैं,
हर रात मुझे ज़हर पिलाती हैं।
तू सोचती होगी, मैं तुझे भूल गया हूँ,
पर तेरी बेवफ़ाई रोज़ मेरी रूह जलाती है।

तेरे बिना इस दिल का कोई सहारा नहीं,
जैसे टूटी हुई नाव का कोई किनारा नहीं।

तेरे धोखे से ज़्यादा तेरी यादों ने सताया है,
हर रोज़ अंदर से मार गिराया है।

तेरी यादें खंजर सी चुभती हैं,
सीने को चीरकर रूह तक पहुँच जाती हैं।

🌸 खूबसूरत यादें शायरी 2 लाइन

अधूरी मोहब्बत का दर्द सह लूँगा,
मगर तेरी यादों का बोझ नहीं।

अब तुझसे मोहब्बत नहीं,
बस तेरी यादों से नफ़रत है।

अगर तेरी यादें इंसान होतीं,
तो अब तक मैं उनका कत्ल कर चुका होता।

तू बेवफ़ा थी मगर यादें वफ़ादार निकलीं,
जो अब तक साथ निभा रही हैं।

🌿 Yaad Shayari On Life

किसी की याद आए और उससे बात भी ना कर सके,
ऐसे हालात से गुजर रहें हैं हम..!!

वह चाहे नंबर ब्लॉक रखें उसका नंबर याद है मुझे,
महीना है जन्मदिन का दिसंबर याद है मुझे।

See also  🌇 120+ ढलती शाम शायरी (Latest Collection)

दिल के सागर मे लहरे उठाया ना करो,
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो,
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को,
तुम ख्वाबो में आ कर यू तडपाया ना करो

छू ले आसमान ज़मीन की तलाश ना कर,
जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश ना कर,
तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर

सुबह का हर पल ज़िंदगी दे आपको
दिन का हर लम्हा खुशी दे आपको
जहा गम की हवा छू कर भी न गुज़रे
खुदा वो जन्नत से ज़मीन दे आपको

दिल जित ले वो नजर हम भी रखते है,
भीड़ में नजर आये वो असर हम भी रखते है,
यु तो वादा किया है किसीसे मुस्कुराने का वरना आँखों में समंदर हम भी रखते है।

अब न तुझसे मोहब्बत चाहिए,
न तेरी यादों का बोझ — बस मौत चाहिए।

नज़र को नज़र की खबर ना लगे,
कोई अच्छा भी इस कदर ना लगे,
आपको देखा है बस उस नज़र से,
जिस नज़र से आपको नज़र ना लगे…!

😎 Yaad Shayari Attitude

कभी किसी से प्यार मत करना
हो जाए तो इनकार मत करना
निभा सको तो चलना उसकी राह पर
वरना किसी की ज़िंदगी बरबाद मत करना

कोई बुक ऐसी मिलती जिस पे दिल लूटा देते
हर सब्जेक्ट ने दिमाग़ खाया किसी एक को निपटा देते
अब syllabus देख कर ये सोचते हें की
एक महीना ओर होता तो दुनिया हिला देते.

हस्ती मिट जाती है आशियाँ बनाने मे,
बहुत मुस्किल होती है अपनो को समझाने मे,
एक पल मे किसी को भुला ना देना,
ज़िंदगी लग जाती है किसी को अपना बनाने मे…

जब जब में लेता हूँ साँस तू याद आती है,
मेरी हर एक साँस मे तेरी खुश्बू बस जाती है,
कैसे कहूँ तेरे बिना में ज़िंदा हूँ,
क्यूंकी हर साँस से पहले तेरी खुसबु आती है…

See also  250+ Mohabbat Shayari in Hindi to Express Pure Love

निकलते है तेरे आशिया के आगे से,सोचते है की तेरा दीदार हो जायेगा,
खिड़की से तेरी सूरत न सही तेरा साया तो नजर आएगा

चाहने से कोई चीज़ अपनी नही होती,
हर मुस्कुराहट खुशी की नही होती,
अरमान तो भूख होती है दिल मे,
मगर कभी वक़्त तो कभी किस्मत सही नही होती….

कुछ सालों बाद नाजाने क्या समां होगा,
नाजाने कौन दोस्त कहाँ होगा,
फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।

🕰️ कुछ पुरानी यादें शायरी

प्यार मे कोई दिल तोड़ देता है
दोस्ती मे कोई भरोसा तोड़ देता है
ज़िंदगी जीना तो कोई गुलाब से सीखे
जो खुद टूट कर दो दिलों को जोड़ देता है…

किस्मत पर एतबार किसको है
मिल जाय ख़ुशी तो इंकार किसको है
उगता हुआ सूरज दुआ दे आपको
खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको

हम तो कुछ भी देने के बाबिल नहीं,
देनेवाला हज़ार खुशिया दे आपको!
कुछ मेरी मजबूरियां हैं मेरी जान,
वरना जुदाई से प्यार किसको है!

बड़ी मुश्किल से बना हूँ टूट जाने के बाद,
मैं आज भी रो देता हूँ मुस्कुराने के बाद।

सासों मे भी शामिल हो,
लहू मे भी रवा हो,
मगर मेरे हाथो की लकीरो मे कहा हो।

जो हमारा प्यार है,
उन्हे किसी और से प्यार है,
बस हार गये हम यह जानकार,
की जिससे उन्हे प्यार है, वो हमारा यार है …

जिंदगी में कुछ दोस्त खास बन गये
मिले तो मुलाकात और बिछड़े तो याद बन गये
कुछ दोस्त धीरे धीरे फिसलते चले गये
पर जो दिल से ना गये वो आप बन गये।

गुल को गुलाब बना देते,
गुलाब को कमल बना देते,
जानम तुम हम पर मरते नहीं,
वरना जोधपुर में भी ताजमहल बना देते!

See also  💔105+ दिल हिला देने वाली खतरनाक बेवफाई शायरी

चाँदनी चाँद करता है चमकना सितारोँ को पडता है
मोहब्बत आँखे करती है तडपना दिल को पडता है।

चाँदनी चाँद करता है चमकना सितारोँ को पडता है
मोहब्बत आँखे करती है तडपना दिल को पडता है।

सूरज आग उगलता है
सहना धरती को पड़ता है
मोह्हबत निगाहे कराती है
सहेना दिल को पड़ता है…

आईना देखोगे तो मेरी याद आएगी
साथ गुज़री वो मुलाकात याद आएगी
पल भर क लिए वक़्त ठहर जाएगा,
जब आपको मेरी कोई बात याद आएगी।

नजर मिलाकर मेँरे पास आकर लुट लिया।
नजर हटी ही नहीँ थी कि फिर मुस्कुराकर लुट लिया।

काश मेरी ज़िन्दगी का अंत कुछ इस तरह हो
की मेरी कबर पे बना उनका घर हो
वो जब जब सोये ज़मीन पर
मेरे सीने से लगा उसका सर हो!

प्यार करने वाले मरते नही मार दिए जाते हैं,
हिंदू कहते हैं मारदो इन्हे,
मुस्लिम कहते हैं दफ़ना दो इन्हे,
पर कोई ये क्यूँ नही कहता की मिला दो इन्हे।

कोई खुशियों की चाह में रोया
कोई दुखों की पनाह में रोया..
अजीब सिलसिला हैं ये ज़िंदगी का..
कोई भरोसे के लिए रोया..
कोई भरोसा कर के रोया..

घर से बाहर वो नक़ाब मे निकली
सारी गली उनकी फिराक मे निकली
इनकार करते थे वो हमारी मोहब्बत से
ओर हमारी ही तस्वीर उनकी किताब से निकली..

📝 निष्कर्ष

यह Yaad Shayari in Hindi उन सभी दिलों के लिए है, जिनके पास यादों की एक पूरी दुनिया है कभी मीठी, कभी कड़वी, लेकिन हमेशा अपनी। यादें ही हैं जो हमें अपनों से जोड़े रखती हैं, भले ही वो हमसे दूर क्यों न हों।

अगर इन शायरियों में आपको अपनी कहानी दिखाई दी हो, तो इन्हें अपने दोस्तों और अपनों के साथ ज़रूर शेयर करें। शायद किसी और की यादों को भी इन अल्फ़ाज़ों में अपना सुकून मिल जाए।

Download Image

2 thoughts on “175+ Best Yaad Shayari in Hindi | यादों में डुबो देने वाली दिल छू लेने वाली शायरी”

Comments are closed.